रायगढ़। प्रसिद्ध शिक्षाविद्, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी रामचंद्र शर्मा का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। अपने जन्मदिन पर श्री शर्मा हर वर्ग के लोगों के बीच पहुंचे और जन्मदिन की खुशियां बांटी। संस्कार स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने गीत व नृत्य के साथ उनका अभिनंदन करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों ने अपने हाथों से ग्रीटिंग काड्र्स बनाकर उन्हें भेंट किए। क्रिकेट खिलाडिय़ों ने खेल के मैदान में बर्थ डे विश किया। पत्रकारगण के साथ राजनैतिक दल के नेताओं व विभिन्न समाज के लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशियां मनाईं।
संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक व क्रांतिकारी संकेत के प्रधान संपादक रामचंद्र शर्मा ने शनिवार को अपने जन्मदिन के विशेष अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। उसके बाद वे संस्कार स्कूल पहुंचे, जहां उनके जन्मदिन पर विशेष तैयारी की गई थी। उनके स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने अभिनंदन गीत व नृत्य के साथ उनका स्वागत किया और बर्थ डे विश किया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर 'हैप्पी बर्थ डे सर’ से गूंज उठा। उन्होंने बच्चों के बीच केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए थे। स्कूल स्टाफ ने भी उन्हें मोमेंटो भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व स्कूल स्टाफ मौजूद था।






